Loading...

विद्यार्थियों ने स्कूल का नाम रोशन किया


नागपुर/रामटेक। साईं इंटरनेशनल स्कूल, शीतलवाड़ी, रामटेक ने आर्ट फॉर चेंज: अवर अर्थ, अवर फ्यूचर का आयोजन किया। इसका आयोजन यूनाइटेड स्कूल्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली द्वारा पृथ्वी दिवस के अवसर पर किया गया था। इस कार्यक्रम में 123 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

स्कूल के वरिष्ठ प्राचार्य राजेंद्र मिश्रा द्वारा आदिश्री दुर्गेश चौरसिया, नील विवेक जेलपेलवार, स्वरा रेवनाथ मदनकर और वेदश्री वी उपासे को बेस्ट एंट्री स्कूल लेवल और उपलब्धि प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के निदेशक डॉ. वीबी नागपुरे ने सभी सर्वश्रेष्ठ प्राप्तकर्ताओं को उनकी उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई दी।
समाचार 2776342107935644995
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list