Loading...

अंतरंग में ‘रिश्तों के बिगड़ते समीकरण- ज़िम्मेदार कौन’? विषय पर परिचर्चा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम


नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम अंतरंग महिला चेतना मंच के मासिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में ‘रिश्तों के बिगड़ते समीकरण -ज़िम्मेदार कौन’? एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत एवं नृत्य की  प्रस्तुति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती शैली गंभीर जो प्रमाणित काउंसलर एवं मनोवैज्ञानिक है का स्वागत अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर किया गया। कार्यक्रम का संयोजन एवं शानदार संचालन अंतरंग संयोजिका शगुफ़्ता काज़ी ने किया।


कार्यक्रम के पहले चरण में रिश्तों के बिगड़ते समीकरण- ज़िम्मेदार कौन? विषय पर प्रभा मेहता उमा हरगन, शिवानी सिंह, रीमा चड्ढा, मेघा अग्रवाल, सुषमा भांगे, सुमन अनेजा, माधुरी राउलकर, जिगिशा शाह, रिनी द्विवेदी, वैशाली करदडे, रितु आसई, रश्मि मिश्रा, चंद्रकला भरतीया, धृति बेडेकर, आराधना शर्मा, हेमलता मानवी आदि सखियों ने अपने विचार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव में रिश्तों के विविध पहलुओं एवं आयाम पे प्रकाश डाला।


कार्यक्रम के दूसरे चरण में अमिता शाह, पूनम पड़िया, अनीता गायकवाड, शुभांगी वाघ, अर्चना चौरसिया, सरिता खंडेलवाल, संजीता गुप्ता, गीता चावला, सुधा भगत आदि सखियों ने शानदार गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए। 
आभार प्रदर्शन सह संयोजिका रेशम मदान ने किया। कार्यक्रम में सुजाता दुबे, अपराजिता राजौरिया, सुषमा शर्मा, चंदा कुलसांगे, वी एन मोहोड़, किरण सारवला, नम्रता दुबे, शारदा परांजपे, छवि चक्रवर्ती, माया शर्मा, विधि ग्वालानी, माया ठाकुर, आराधना शर्मा, शबनम जैन आदि सखियां उपस्थित थीं।
समाचार 4078034461634047206
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list