Loading...

वलिराम सहजवानी पूज्य घोटकी पंचायत के अध्यक्ष निर्वाचित


त्रिवार्षिक चुनाव में अर्जुनदास आहूजा बने सभापति

नागपुर। जरीपटका सतरामदास धर्मशाला में पूज्य घोटकी पंचायत की ओर से वार्षिक सर्व साधारण सभा का आयोजन किया गया। मंच पर प्रमुखता से वलीराम सहजरामनी, शंकर भोजवानी, जियंदलाल चोटरानी, नरेश खुशालानी, गुरमुख सचदेव व सलाहगार समिति के सभापति अर्जुनदास आहूजा मौजूद थे। सर्वप्रथम दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आवश्यक विषयों के उपरांत आंतरिक लेखा परीक्षण हेतु अधि. कमल आहूजा का चयन किया गया। पंचायत के त्रिवार्षिक चुनाव हेतु  चुनाव अधिकारी अर्जुनदास आहूजा।को आमंत्रित किया गया। चुनाव अधिकारी आहूजा ने चुनाव संबधित जानकारी समस्त सदस्यों को दी। समस्त कार्यकारिणी व पदाधिकारियों हेतु सभा से नाम आमंत्रित किये गए। 

इस कार्यकारिणी में कुल 17 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किये गए। जिसके अनुसार अध्यक्ष वलीराम सहजरामानी, उपाध्यक्ष शंकर लाल भोजवानी, सचिव नरेश खुशालानी, सहसचिव जियांदलाल चोटरानी, कोषाध्यक्ष गुरमुख दास सचदेव, सदस्य मियलदास खेमानी, विरभानदास तुलसवानी, मोहनदास गंगवानी, सुरेश गंगवानी, शंकरलाल आहूजा, मनीष आर्य, श्रीचंद चावला, शंकरलाल कृपलानी, महेश वजीरानी, नरेंद्र सेतिया, लक्ष्मणदास वाधवानी, वेबुराम बत्रा निर्वाचित घोषित किये गए, उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष वलीराम सहजरामानी द्वारा पंचायत की सलाहगार समिति का गठन किया गया। जिसमें सभापति अर्जुनदास आहूजा व सदस्य वीरेंद्र कुकरेजा, यश कृपलानी, सुखदेव भगचंदानी, सतीश आनदानी, शंकर गुलानी, राकेश आहूजा ऐसे 7 सदस्य सीय समिति का गठन किया गया। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का सत्कार किया गया। 

इस अवसर पर संत सन्मुखदास उदासी, भाई लछूराम, भाई तुलसीदास, मुरली केवलरामानी ने आशीर्वाद प्रदान किया। सभी निर्वाचित सदस्यों की सर्वसम्मति से घोषणा की गई। इस अवसर पर काफी सदस्यों को उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन पंचायत के जियनदलाल चोटरानी ने किया। आभार पंचायत के नरेश खुशालानी ने किया। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अर्जुनदास आहूजा ने दी।
समाचार 916528325896169740
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list