Loading...

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का प्री मानसून धमाका


स्पर्धाओं का हुआ आयोजन

नागपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, नागपुर चैप्टर की ओर से रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत इष्टदेव भगवान झूलेलाल की विधिवत पूजा अर्चना के साथ 'आंधिय में ज्योत जगायण वारा सिंधी' कौमी तराने से हुई। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष रश्मि कौरानी, सचिव दिव्या गुरबानी, संस्थापक शोभा भाग्या, भू. अध्यक्ष भारती आसुदानी, लक्ष्मी वाधवानी, सोनल लालवानी, जया खत्री, निशा मेठवानी, मीना भमभानी, रश्मी हरिरामानी, स्नेहा वासवानी मुख्य रूप से उपस्थित थी। 


मुख्य अतिथि के रूप में ज्योति सचानी, कंचन जग्यासी मौजूद थे। सचिव दिव्या गुरबानी ने संस्था के आगामी आयोजनों की जानकारी सांझा की। विभिन्न मनोरंजक खेलों, कार्यक्रमों, हाऊजी की बागडोर मोनिका मेठवानी, मीनाक्षी मेघराजानी ने संभाली। जिसमें सभी ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में 12 स्पर्धकों ने पुरस्कार प्राप्त किये। कार्यक्रम का समापन करिश्मा द्वारा प्रस्तुत सिंधी पंजड़े से हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिभा आसुदानी, नीतू पेशवानी, जयश्री विधानी ने अहम भूमिका निभाई. उक्त जानकारी जनसंपर्क अधिकारी नीलम जयसिंघानी ने दी।
समाचार 4475887224732736448
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list