Loading...

अखिल भारतीय ब्राह्मण जागृति महिला मंच ‘बरसात से पहले बग़ीचे की तैयारी’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन


नागपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण जागृति महिला मंच द्वारा ‘बरसात से पहले बग़ीचे की तैयारी’ विषय पर एक व्यावहारिक और ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को वर्षा ऋतु से पहले की आवश्यक बागवानी प्रक्रियाओं के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि यदि पौधे पहले से गमलों में लगे हैं, तो उनकी पुनः रोपाई कैसे की जाए, पुरानी मिट्टी में गोबर की खाद मिलाकर कैसे उसे उपजाऊ बनाया जाए और पौधों की देखभाल के लिए नीम की पत्तियों का जैविक तरीके से कैसे उपयोग किया जाए। 


इस अवसर पर विशेषज्ञ स्मिता पोटदार और आदित्य शर्मा उपस्थित रहे, जिनका स्वागत तुलसी के पौधे भेंट कर किया गया। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. सुनीता शर्मा द्वारा किया गया। मंच की संस्थापक सदस्य रेखा चतुर्वेदी ने सभी से प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन की भावनात्मक अपील की।

कार्यक्रम के अंत में सचिव जयमाला तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया। रेखा मिश्रा, सीता पांडेय, मीनू मिश्रा, माधवी शर्मा, संध्या त्रिवेदी और सुजिता दुर्वे का विशेष सहयोग रहा। मंच द्वारा बड़ी संख्या में पौधे भी वितरित किए गए। यह कार्यशाला पर्यावरण जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल रही और महिलाओं को टिकाऊ जीवनशैली के माध्यम से प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा दी।
समाचार 3147240286584371224
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list