कश्मीर में प्रो. प्रतिभा येरेकार का 'महाराष्ट्र और महाराष्ट्रीय संस्कृति' शोध- आलेख प्रस्तुति
https://www.zeromilepress.com/2025/06/blog-post_96.html
नागपुर/श्रीनगर। कश्मीर विश्वविद्यालय, श्रीनगर, कश्मीर में कश्मीर विश्वविद्यालय, श्रीनगर- कश्मीर तथा साहित्य संचय शोध संवाद फाऊंडेशन, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित द्विदिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी : शिक्षा, साहित्य और संस्कृति में प्रो. डॉ. प्रतिभा जी. येरेकार ने 'महाराष्ट्र और महाराष्ट्रीय संस्कृति' शीर्षक का शोध-आलेख प्रस्तुत किया, जिसमें महाराष्ट्र का निर्माण, उसकी भौगोलिक सीमा, सन् 2011 के अनुसार महाराष्ट्र की जनसंख्या, महाराष्ट्र का नामकरण तथा महाराष्ट्र की सामाजिक, धार्मिक, भाषिक, साहित्यिक संस्कृति को अभिव्यक्त किया।