हैरिटेज वॉक में जाना चिटनवीस वाड़े का इतिहास
https://www.zeromilepress.com/2025/06/blog-post_98.html
नागपुर। निती नैरेट्स की ओर से महल स्थित चिटनवीस वाड़े में एक विशेष हैरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व संस्थापक निती नैरेट्स नितिका एस रामानी ने किया। जिसमें लगभग 25 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
वॉक के दौरान आ. नीतिका एस. रामानी ने चिटनवीस वाड़े के इतिहास, वास्तुकला और सांस्कृतिक महत्व पर विस्तार से जानकारी दी, साथ ही इमारत की सूक्ष्म लकड़ियों की नक्काशी, आंतरिक आंगनों और ब्रिटिश कालीन विस्तार सहित अनेक पक्षों पर प्रकाश डाला।
यह कार्यक्रम निती नैरेट्स की श्रृंखला का एक भाग था, जिसका लक्ष्य नागपुर की ऐतिहासिक इमारतों और उनके संरक्षण की दिशा में जनजागरूकता फैलाना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों तक इस समृद्ध विरासत का संरक्षण किया जा सके।