विजयिनी सखियों ने एक ज़रूरतमंद बच्ची को बी.एस.सी. प्रथम वर्ष में दाखिला लेने में सहयोग किया
https://www.zeromilepress.com/2025/07/30.html
विजयिनी सखियों ने एक ज़रूरतमंद बच्ची को बी.एस.सी. प्रथम वर्ष में दाखिला लेने में सहयोग किया
नागपुर। विजयिनी 'एक दायित्व मानवता के हित में' संस्था के अंतर्गत, पाक्षिक कार्यक्रम की श्रृंखला में उपक्रम आशीष पल-30 के अंतर्गत , विजयिनी सखियों ने एक ज़रूरत मंद बच्ची को एडमिशन फीस देकर बिशप कॉटन के बी.एस सी प्रथम वर्ष में दाखिला लेने में सहयोग प्रदान किया।
इसकी मुख्य संयोजिका थी एडमिन विजयिनी सुनीता अनेजा। विजयिनी पूनम हिंदुस्तानी, विजयिनी संगीता पांडे, विजयिनी इशिता चौधरी, विजयिनी डॉ सुषमा नितनवरे, विजयिनी ममता तिवारी, विजयिनी एकता खत्री, विजयिनी रूबी दास, विजयिनी मीना यादव, विजयिनी नीरज जैन, विजयिनी दीप्ति चाचरा ने मुख्य रूप से सहयोग प्रदान किया।