Loading...

गुजराती ब्रह्म समाज द्वारा गुरु पूर्णिमा पूजन


नागपुर। श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज, गांधीबाग भवन में गुरु पूर्णिमा हर्षोल्लास से मनाई गई. इस मौके पर समाज के कल्याण के लिए आदि शंकराचार्य का पूजन किया गया। इस समय पं. चेतन त्रिवेदी महाराज ने. पूजा अनुष्ठान संपन्न कराया। 

ब्रह्म समाज के कार्यकारीनी सदस्य जयेश जोशी, कीर्ति जोशी परिवार ने पूजा सम्पन्न की। इस अवसर पर मानदमंत्री चेतन जोशी कार्यवाहक मंडल के सदस्य राजेश जोशी, अनुप शुक्ला ईश्वर राजगुरु मुकेश जोशी धर्मेश शुक्ला, संजय पंड्या, हितेश त्रिवेदी, शुभम तरवतकर, कीर्ति एम जोशी, मीना शुक्ल, भाग्यश्री पंडीया, रिदम जोशी, मयंक शुक्ला, देव पंडीयाआदि उपस्थित थे। 

समाज अध्यक्ष संजय चंद्रकांतभाई ठाकर और मनदमंत्री चेतन जोशी ने समाज बंधुओं को गुरुपूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं और समाज के बालक-बालिकाओं को उच्च अंक प्राप्त करने पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समाचार 6383475637064027287
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list