Loading...

‘शूर्पणखा : एक दृष्टि’ का लोकार्पण संपन्न


लेखिका रति चौबे स्वयंसिद्धा सम्मान से सम्मानित

नागपुर। श्रीमती रति चौबे द्वारा रचित अनोखी कृति ‘शूर्पणखा एक दृष्टि’ के विमोचन समारोह में अध्यक्षीय आसंदी से मूर्धन्य विद्वान डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा ने कैकेयी एवं शूर्पणखा से संबंधित कितने ही प्रसंगों का तार्किक विश्लेषण करते हुये निरूपित किया कि प्रभु राम की विश्वव्यापी आराधना के पीछे दोनों चरित्रों का परोक्ष योगदान रहा। कृति की प्रेरणा एवं शूर्पणखा से स्वप्न में होने वाले संवाद को सत्कारमूर्ति श्रीमती रति चौबे ने विस्तारपूर्वक सदन के समक्ष रखा। 

प्रमुख अतिथि डॉ. सागर खादीवाला ने लेखिका की सृजन यात्रा पर प्रकाश डाला और उपेक्षित नारी चरित्र को कृतिरूप देने के लिये उनकी भरपूर सराहना की। सृजन में सहयोगी संदर्भ ग्रंथों, जन श्रृतियों एवं अन्य माध्यमों की चर्चा करते हुये विशेष अतिथि श्रीमती पूर्णिमा पाटिल ने लेखिका के अध्ययन एवं विवेचना पर प्रकाश डाला। कृति के रोचक एवं रोमांचक प्रसंगों की संक्षेप में व्याख्या करते हुये विशेष अतिथि श्रीमती इन्दिरा किसलय ने उनकी आगामी कृति ‘हिडिंबा’ के लिये शुभकामनाएं दीं।

डॉ. रवि शुक्ला (दुबई) ने प्रतिपाद्य विषय को वर्तमान संदर्भों से जोड़ते हुये जोशीला वक्तव्य दिया। चित्रकार सुभाष शर्मा ने भी हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान कीं,पुस्तक का मुखपृष्ठ अद्वितीय चित्रकार ने बनाया।
दीप प्रज्ज्वलन एवं रेखा तिवारी द्वारा प्रस्तुत मधुर सरस्वती वंदना के उपरान्त स्मृतिचिह्न देकर अतिथियों का भावभीना सत्कार किया गया। विमोचन समारोह पूर्व श्रीमती रश्मि मिश्रा ने अपने सशक्त एकल अभिनय से *शूर्पणखा* को मंच पर ला  साकार कर दिया। रति चौबे की परिकल्पना अदभुत रही।

इस शुभ अवसर पर श्रीमती रति चौबे को हिन्दी महिला समिति की ओर से कार्याध्यक्ष डॉ  चित्रा तूर एवं उपाध्यक्ष रेखा पाण्डेय ने स्वयंसिद्धा सम्मान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व दीनदयाल और स्व दयालिनी गुप्ता स्मृति)प्रदान किया गया। साथ ही उत्कर्ष बहुउद्देशीय संस्था की ओर से डॉ कविता परिहार ने लेखिका का सत्कार किया। विख्यात चर्चित कवि, जयप्रकाश शर्मा ने रतिचौबे का सत्कार किया सभी विद्वानों ने ‘शूर्पणखा’ पुस्तक को ‘शोध कृति’ कहा तथा पढ़ने को प्रेरित किया, साहित्यकार प्रकाशक अविनाश बागड़े के सक्षम संचालन ने श्रोताओं को अंत तक बांधे रखा। चर्चित व्यंग्यकार अनिल मालोकर ने आभार माना।

अन्य लोगों के अलावा समारोह में सत्येंद्र प्रसाद सिंह, राकेश गुप्ता, सी डी शिवनकर, श्रीकृष्ण नागपाल, रामकृष्ण सहस्रबुद्धे, प्रकाश कांबले, टीकाराम साहू आजाद, अजय पांडे, बाबाराव कांबले, स्वर्णिमा सिन्हा, प्रभा मेहता, रूबी दास, रामेश्वर बंग, देवयानी बैनर्जी, डॉ कृष्णा श्रीवास्तव, हेमलता मिश्रा, डा.कविता परिहार जनसंपर्क अधिकारी, माधुरी राउलकर, पूनम हिंदुस्तानी, सुजाता दुबे, किरण हटवार, उमा हरगन, रश्मि अवस्थी, सुनिधी जायसवाल, नैनका चौबे, रेखा चतुर्वेदी,छबि चक्रवर्ती, इंदिरा चौहान,संगीता बैस, सुनिता शर्मा, रेशम मदान, मीना तिवारी, पूनम मिश्रा, अनिता गायकवाढ़, छाया चौधरी एवं अन्य साहित्यिक बहने तथा- गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
समाचार 5672094916832126696
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list