Loading...

निःशुल्क पेट व लीवर रोग शिविर को मिला प्रतिसाद


संजीवनी फाउंडेशन ने रोगियों को मुफ्त वितरित की दवाइयां

नागपुर। मेडिकल सहायता के क्षेत्र में जानी मानी नागपुर की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था संजीवनी फाउंडेशन द्वारा मेडिकल सहायता कार्यक्रमों की श्रृंखला में 'भव्य निःशुल्क शिविर' में पेट व लीवर रोग विशेषज्ञ डाॅ. रवि बलदेव दासवानी द्वारा हीरानंद धर्मशाला, जरीपटका में लोगों का उपचार कर दवाइयों का मुफ्त का वितरण किया गया। 


सर्वप्रथम अतिथियों ने इष्टदेव झूलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डाॅ. रवि बलदेव दासवानी का स्वागत संजीवनी फाउंडेशन के अध्यक्ष वाधनदास तलरेजा ने किया। शिविर में 27 मरीजों की जांच की गई। 

संजीवनी फाउंडेशन के सचिव सुरेश आहूजा ने आए हुए महानुभावों का तथा हीरानंद धर्मशाला का परिसर निःशुल्क प्रदान करने हेतु विशेष आभार माना। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संजीवनी फाउंडेशन के उपाध्यक्ष अशोक माखीजानी, कोषाध्यक्ष अशोक केवलरामानी, कार्यकारिणी सदस्य सुखदेव भागचंदानी, पी.टी. दारा, प्रकाश टहलरामानी, मनोहर केवलरामानी, राम धनराजानी, माणिकलाल हरगुनाणी, घनश्याम तलरेजा, ओमप्रकाश हेमराजानी तथा पिंकी रामनानी ने अथक प्रयास किया।
समाचार 570123909397777565
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list