Loading...

वर्ल्ड ब्रेन डे पर ‘वॉक फॉर ब्रेन’ का सफल आयोजन


300 से अधिक लोगों ने लिया भाग

नागपुर। नागपुर न्यूरो सोसाइटी द्वारा वर्ल्ड ब्रेन डे के अवसर पर ‘वॉक फॉर ब्रेन - ब्रेक द स्टिग्मा, फाइंड योर वे’ कार्यक्रम का सफल आयोजन रविवार, 20 जुलाई 2025 को किया गया। इस कार्यक्रम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज, साइकेट्रिक सोसाइटी नागपुर, इंडियन सोसाइटी ऑफ ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन और नेफ्रोलॉजी सोसाइटी का सहयोग रहा।


यह आयोजन आईएमए हाउस, नॉर्थ अंबाझरी रोड, नागपुर में सुबह आयोजित किया गया और इसमें 300 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें डॉक्टर, मेडिकल स्टूडेंट्स, स्वास्थ्यकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और आम नागरिकों की भागीदारी रही। 

आई एम ए से बोले पेट्रोल पम्प और वापसी 2.5 कि मी सैर करने पश्चात पद्मश्री डॉ चंद्रशेखर मेश्राम ने बताया की यह संकल्पना की शुरुआत विश्व में नागपुर से हुई है। इस रैली का उद्देश्य मस्तिष्क स्वास्थ्य एवं मानसिक विकारों के प्रति जागरूकता फैलाना और सामाजिक कलंक को समाप्त करना था।

कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. सी. एम. मेश्राम ने संरक्षक के रूप में भाग लिया। आयोजन का नेतृत्व डॉ. प्रफुल्ल शेम्बालकर (अध्यक्ष, नागपुर न्यूरो सोसाइटी) ने किया। प्रभात फेरी के उपरांत सभी प्रतिभागियों को आरोग्यपूर्ण नाश्ता और चाय प्रदान की गई। यह आयोजन अत्यंत सफल रहा और सभी वर्गों से सराहना प्राप्त हुई।
समाचार 1566652011018389985
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list