Loading...

एस. पी. सिंह को 'लेखनी भूषण सम्मान' से किया सम्मानित


नागपुर। कलम सांस्कृतिक संस्था द्वारा रविवार की शाम आयोजित भव्य समारोह में सत्येंद्र प्रसाद सिंह को, नागपुर के पूर्व महापौर एवं नागपुर नगर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और पौधा दे कर 'लेखनी भूषण सम्मान' से सम्मानित किया। 

पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पश्चिम) और विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (वीएनआईटी) में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) हिंदी एस. पी. सिंह को पत्रकारिता, जनसंपर्क और साहित्य में योगदान के आलोक में, कलम सांस्कृतिक संस्था ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

स्थानीय कवियों के काव्य पाठ के बीच कवि स्व. मधुप पाठक, गीतकार दयाशंकर तिवारी 'मौन' और व्यंग्य कवि डॉ. नीरज व्यास को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य हिंदी अकादमी के सदस्य अजय पाठक, समाजसेवी जयप्रकाश गुप्ता, प्रमोद शुक्ला, कवि प्रो. मनीष बाजपेई, अमित बाजपेई, डॉ. गोविन्द प्रसाद उपाध्याय, मनीष सोनी, मधुसूदन देशमुख, सरिता सरोज, आनंद राज आनंद, सुश्री शालिनी, राजेश दुबे आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।
समाचार 2909133585597691758
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list