Loading...

विश्व हिंदी परिषद नागपुर के संयोजक मनोनीत हुए डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी


नागपुर। विश्व हिंदी परिषद, महासचिव विपिन कुमार ने  डॉ कृष्ण कुमार द्विवेदी को नागपुर संतरा नगरी का जिला संयोजक मनोनीत किया। परिषद द्वारा यह निर्णय लिया गया कि द्विवेदी विश्व हिंदी परिषद के मूल उद्देश्यों को आग बढ़ाएंगे और आने वाले कल में हिंदी भाषा को जन जन तक पूरे नागपुर में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। 

ज्ञात हो कि परिषद का उद्देश्य भारतीय भाषाओं के माध्यम से राजभाषा को राष्ट्र भाषा के रूप में स्थापित करना। डॉ विपिन कुमार महान स्तंभकार विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव, श्री  डी पी मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ नन्दकिशोर साह राष्ट्रीय संपर्क समन्वयक ने डॉ द्विवेदी को नागपुर जिला संयोजन के दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

डॉ कृष्ण कुमार द्विवेदी की प्रथम पुस्तक कविता की पुस्तक ‘आस्था के दीप’ की प्रकाशित हुई।  इसके अलाव  नाटक की पुस्तक संदेश सुनो बापू के लिए महाराष्ट्र राज्य शासन अकादमी मुंबई रजत पुरस्कार नगद राशि, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसी पुस्तक को जबलपुर कादम्बिनी संस्था से नगद राशि स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश बदायूं से नगद राशि स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  

तीसरी कविता बाल संग्रह ‘स्नेहल की प्रतिभा’ अलग राज्य से कविता की पुस्तक सांझा संकलनों में प्रकाशित हुए है। कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा काव्य पाठ करने का अवसर प्राप्त हुआ। भारत की कई संस्थाओ में सक्रिय सदस्य। कई मंचीय नाटकों महानाटकों में अभिनय किए है। नागपुर आकाशवाणी कविता का प्रसारण हुआ है। कई संस्थाओं द्वारा पुरस्कार प्राप्त हुए है।  सिंगापुर, नेपाल, भूटान में कविता पाठ के साथ कार्यक्रम में उत्कृष्ट संचालन किए है। डॉ बालकृष्ण महाजन ने डॉ कृष्ण कुमार द्विवेदी को बधाई दी।
समाचार 1115757398649257816
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list