डॉ. किर्ति तन्ना के 70वें जन्मदिन पर पुस्तक ‘रिटायरमेंट’ का भव्य विमोचन समारोह संपन्न
https://www.zeromilepress.com/2025/08/70.html?m=0
नागपुर। होटल सेंटर पॉइंट, रामदासपेठ में प्रसिद्ध हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. किर्ति तन्ना एवं उनकी पत्नी डॉ. संगीता तन्ना द्वारा लिखित पुस्तक ‘रिटायरमेंट’ का अशुभारंभ 17 अगस्त 2025 उनके 70वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मित्रों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों, रोगियों एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित होकर बधाइयाँ दीं।
मुख्य अतिथि नितिन गडकरी (केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, भारत सरकार) आकस्मिक राजनीतिक व्यस्तताओं के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, किंतु उन्होंने शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे – गिरीश व्यास – पूर्व विधान परिषद सदस्य, राजेश लोया – महानगर संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दयाशंकर तिवारी – अध्यक्ष, भाजपा नागपुर, जयप्रकाश गुप्ता – कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश, नितिन खारा – प्रबंध निदेशक, कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लि. पुस्तक प्राप्त करते समय उपस्थित जनों ने ‘रिटायरमेंट’ को जीवन की दूसरी पारी का मार्गदर्शक बताते हुए इसकी सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि यह केवल वरिष्ठ नागरिकों ही नहीं, बल्कि मध्यम आयु वर्ग के लिए भी अत्यंत उपयोगी पुस्तक है।
पुस्तक में महत्त्वपूर्ण प्रश्नों का रोचक रूप से विवरण है, जैसे : रिटायरमेंट – वरदान या अभिशाप? नई परिभाषा क्या है? रिटायरमेंट कब, क्यों और कौन ले? FIRE Movement क्या है? प्लान A और प्लान B का महत्त्व क्या है? Time Bank, Robot Companion, Elderly Remarriage इत्यादि की नई सोच, Retirement K10 (S) आधार स्तम्भ एवं मूल्यवान सूत्र, डॉ. किर्ति तन्ना की अपनी रिटायरमेंट यात्रा भी अंतिम 4 पृष्ठों में भावपूर्ण रूप से वर्णित है।
कार्यक्रम का संचालन गोपाल गणात्रा ने किया एवं लेखक दंपती का परिचय श्रीमती वीनीता पसारी ने प्रस्तुत किया। विभिन्न देशों व भारत की बदलती पारिवारिक व्यवस्था (संयुक्त परिवार से एकल परिवार) पर आधारित शोधपूर्ण जानकारी के चलते यह पुस्तक सेवानिवृत्ति को ‘मौज-मस्ती, खुशी एवं आनंद’ से भरने की प्रेरणा देती है।