Loading...

श्री आयुर्वेद महाविद्यालय, नागपुर में चरक जयंती सप्ताह


                                 


चरकोक्त आयुर्वेद के ज्ञान का आज जतन एवं अभ्यास जरूरी - डॉ. जी. पी. उपाध्याय

नागपुर। भारतीय वैद्यक समन्वय समिती द्वारा संचालित श्री आयुर्वेद महाविद्यालय नागपुर के संस्कृत संहिता सिद्धांत विभाग तथा श्री संस्कृत संघ के संयुक्त तत्वावधान में विविध शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ “चरक जयंती सप्ताह” मनाया गया। चरक सप्ताह के दौरान महाविद्यालय के विभिन्न विभाग के सहयोग से विचारगोष्ठियां, संहिता पाठन स्पर्धा, आयुर्वेद प्रतिरूप निर्माण स्पर्धा, शैक्षणिक व्याख्यान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आचार्य चरक के योगदान, आयुर्वेद की मौलिक संकल्पनाओं एवं संहिता अध्ययन के प्रति गहराई से समझ विकसित करना रहा। 

समापन समारोह में विद्यार्थियों द्वारा चरक संहिता, प्रथम अध्याय के चुनिंदा श्लोकों का शुद्ध उच्चारण एवं सारगर्भित प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसने सभी श्रोताओं को गहराई से प्रभावित किया। सप्ताह भर चली श्लोक स्पर्धा,  तथा आयुर्वेद प्रतिरूप निर्माण स्पर्धा के विजेताओं का सम्मान किया गया। प्रथम विजेताओं को “चरक संहिता” की पुस्तक तथा द्वितीय स्थान प्राप्तकर्ताओं को “आयुर्वेद प्रत्यक्षिक” ग्रंथ भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। कुल 26 सहभागी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। 

समापन समारोह में डॉ. जी. पी. उपाध्याय सर ने अपने अध्यक्षीय भाषण में आयुर्वेद अवतरण का महत्व बताते हुए  कहा कि “चरक संहिता केवल ग्रंथ नहीं, अपितु जीवनशैली का ज्ञान है। इसका पठन-पाठन, मनन और अभ्यास प्रत्येक वैद्य का धर्म है”। उन्होंने विद्यार्थियों को चरक के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। संपूर्ण चरक जयंती सप्ताह में आयुर्वेदिक शिक्षण का गूढ़ सार विद्यार्थियों तक पहुँचाया गया। 

मंचासीन अतिथियों में डॉ. जी. पी. उपाध्याय (अध्यक्ष), डॉ. बृजेश मिश्रा (प्राचार्य), डॉ. मृत्युंजय शर्मा (उपप्राचार्य), डॉ. सचिन चंडालिया, डॉ. हरीश पुरोहित, डॉ. कल्पेश उपाध्याय, डॉ. गायत्री व्यास, डॉ. पल्लवी थोटे, डॉ. रागिनी शर्मा, डॉ. विनोद चौधरी, डॉ. सुरेखा लांडगे, डॉ. शिल्पा वराडे सहित अनेक वरिष्ठ प्राध्यापकगण उपस्थित थे। संस्कृत संहिता सिद्धांत विभाग के स्नातकोत्तर विद्यार्थी और बीएएमएस प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय वर्ष के विद्यार्थी कार्यक्रम को उपस्थित थे। 

कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. उपाध्याय के हस्ते डॉ. सचिन चंडालिया, डॉ. विनोद चौधरी, डॉ. सुरेखा लांडगे, डॉ. अर्चना बेलगे, डॉ. किरण टवलारे, डॉ. शिल्पा वराडे निर्णायकांेका सत्कार आयोजन संपन्न हुआ। समापन समारोह अत्यंत भव्य रहा, जिसमें शिक्षकों व विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में सहभाग लिया।
समाचार 4194300461698104584
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list