Loading...

स्व. देवकीबाई बंग हाई स्कूल एवं ज्यूनियर कॉलेज में तान्हा पोला बड़े उत्साह से मनाया गया


हिंगणा। स्व. देवकीबाई बंग इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं ज्यूनियर कॉलेज, हिंगणा में तान्हा पोला बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। यह आयोजन विशेष रूप से पूर्व-प्राथमिक और प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए रखा गया था, जिसमें लगभग 100 बच्चों ने पारंपरिक व रंग-बिरंगे परिधानों में भाग लेकर उत्सव की शोभा बढ़ाई।

सभी विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार दिए गए, जबकि विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के कोषाध्यक्ष माननीय महेश बंग ने की तथा इसमें संस्थान की उपाध्यक्षा माननीय अरुणा बंग, प्राचार्य नितीन तुपेकर, अकादमिक इंचार्ज ईशानी मित्रा और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती श्वेता तुपेकर (विभाग प्रमुख, ज्यूनियर साइंस कॉलेज) ने किया और आभार प्रदर्शन श्रीमती मनीषा कात्रे ने किया। सभी शिक्षकों के परिश्रम व सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और विद्यार्थियों के लिए यादगार बन गया।
समाचार 2569456123588843990
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list