Loading...

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के नागपुर शाखा द्वारा राखी उत्सव का किया आयोजन


नागपुर। 12 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की नागपुर शाखा द्वारा मातृ सेवा संघ नंदनवन दुर्बल मतिमंद मुलांची शाला में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। शाला में मंच की मातृ शक्तियों एवं शिक्षक वृंद द्वारा सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को राखी बांधकर बताशा खिलाया गया और अल्पहार की व्यवस्था मंच के द्वारा की गई। मंच की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष धारणा अवस्थी ने विद्यार्थियों को साफ सफाई और सच्ची मित्रता निभाते हुए रहने की सलाह दी कहानी के माध्यम से और मंच के कार्यों से सभी को अवगत कराया।  सभी बच्चों पर फूलों की बारिश की गई और कार्यक्रम के अंत में म्यूजिक की धुन पर बच्चों ने डांस किया और कार्यक्रम का मजा लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शाला की प्रभारी मुख्य अध्यापक सौ शामली पाराशर, सौ पालीवाल, सौ दुरुगकर,सौ वैशाली गायकवाड ,सौ कोल्हे, सौ बांगर, सौ मोहोड, सौ गोजे, सौ बेलसरे, रेखा ताई वर्ग सहायक ,सौ रुचिका ताई, सौ रंगनाथ, सौ कोरडे, श्रीमती तुमडाम आदि शिक्षक उपस्थित थे तथा कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए अपना बहुमूल्य सहयोग दिए।

मंच की निशा शुक्ला और सुनीता हरकरे ने विशेष सहयोग सहयोग दिया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष धारणा अवस्थी, प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा पांडे, भुसावल जिला अध्यक्ष गुंजन मिश्रा, जिला अध्यक्ष शैलजा मिश्रा, सुनीता हरकरे, डॉ सीमा राठौर  के आर्थिक सहयोग से कार्यक्रम यशाश्वि रूप से सम्पन्न हुआ। मानसिक रूप से दुर्बल बच्चो के साथ रक्षा बंधन कार्यक्रम लिए जाने पर मंच की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका शर्मा  ने प्रसन्नता जाहिर की।
समाचार 2906858667245245365
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list