दीक्षाभूमि में 2 अक्टूबर को संविधान महानाटक
https://www.zeromilepress.com/2025/09/2.html
नागपुर। परम पूज्य डॉ भीमराव बाबा साहब आम्बेडकर के महाग्रंथ पर आधारित महानाटक संविधान का मंचन 2 अक्टूबर को दीक्षाभूमि में मंचन किया जायेगा। महानाटक संविधान का विधिवत नटराज की मूर्ति पर माल्यार्पण कर स्क्रिप्ट पर शपुष्प चढ़ाकर सभी कलाकारों के द्वारा पूजन किया गया। तत्पश्चात् नाटक की रिहर्सल का शुभारंभ लोहिया अध्ययन केंद्र नागपुर में किया गया।
इस महानाटक के लेखक अमन कबीर व महानाटक की प्रस्तुति मनोरमा इंप्रेसा फिल्म प्रोडक्शन के निर्देशक नितिन दत्तात्रय बंसोड, संगीत यस चतुरसेन सम ए आर, गीत राहुले 'आदम', एग्जिटिव्ह प्रोड्यूसर विक्टोरिया टर्मिनस / महादेव बनसोड, मार्केटिंग हेड गुरमीत सिंह मितवा, व चिराग सांस्कृतिक संस्था के निर्देशक राजेंद्र शुक्ला, क्रिएटिव हेड सुप्रिया मेश्राम मौजूद थे। संजीव मोरे ,सुरेश मून दीपक करमाली।
इस महानाटक के लिए सभी मित्र परिवार सभी धर्मों के लोगों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।संविधान महानाटक में 120 कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति की जाएगी। सुरेश बाबू अग्रवाल के आशीर्वाद से तथा लोहिया अध्ययन केंद्र के कार्यकारणी के प्रमुख सदस्य सुनील पाटिल, सदस्य टीकाराम साहू, अजय पांडेय का सहयोग मिला। आगमी कार्यक्रम में नए कलाकार को थियेटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस अवसर पर कलाकार सैयद मुमताज, हाजी बशीर खान, डॉ कृष्ण कुमार द्विवेदी, अभिनेत्री सुवर्णा नलोंडे, हेमंत शिंगोडे, अशोक वाचेनकर, श्याम वर्मा, हर्षद कुंडे, आरुष ढोरे, भास्कर मेश्राम, उमेश मर्देवार, रामजी श्रीवास, सुमित मेश्राम , वर्षा मानकर, शर्मिष्ठा, नंदू मानकर की उपस्थिति रही।