Loading...

दिल्ली के व्यवसायी विनीत व्यास ने जापान में भारत का सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व किया


जापान–भारत के बीच हुए महत्वपूर्ण समझौते

नागपुर/दिल्ली। जापान सरकार के अधीन कार्यरत संस्था SMRJ (Small and Medium Enterprises and Regional Innovation, Japan) – लघु एवं मध्यम उद्योग और क्षेत्रीय नवोन्मेष, जापान द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यवसायिक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिल्ली के प्रसिद्ध व्यवसायी श्री विनीत व्यास को प्राप्त हुआ। उन्होंने यह जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाते हुए सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण समझौते किए।


जापान के ओसाका शहर में हाल ही में विश्वस्तरीय उद्योग क्षेत्र को दिशा देने वाला अंतर्राष्ट्रीय व्यावसायिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में 160 देशों ने अपने नवीनतम उद्योग एवं तकनीकी नवाचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर भारत और जापान के बीच स्वास्थ्य तकनीक, चिकित्सा उपकरण निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी तथा अन्य नवाचार क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने संबंधी विशेष चर्चा हुई और समझौते संपन्न हुए।

इसी सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर श्री विनीत व्यास को मिला। उन्होंने नवीन विचार प्रस्तुत करते हुए भारत में व्यवसाय वृद्धि और निवेश को आकर्षित करने की दिशा में सार्थक पहल की।

श्री विनीत व्यास दिल्ली के सुप्रसिद्ध व्यवसायी होने के साथ-साथ द्रविड़ समाज संगठन के संचालक एवं उद्यमी भी हैं। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में स्वास्थ्य तकनीक, चिकित्सा उपकरण निर्माण, स्टार्टअप्स और निर्यात के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके प्रयासों से युवा उद्यमियों को प्रेरणा मिली है तथा समाजसेवा और उद्योग दोनों क्षेत्रों में उनका योगदान महत्वपूर्ण माना जाता है।

इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उपस्थिति दर्ज कराते हुए जापान के साथ कई समझौते किए। इस अवसर पर आयोजित महा-एक्सपो में भारत मंडपम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यहां भारत की संस्कृति और प्राचीन साहित्य की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनी।

अभिमान का क्षण – विनीत व्यास
भारत की ओर से इस सम्मेलन में शामिल होना व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए अभिमान का क्षण है। साथ ही यह देश के उद्योग, निवेश और युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाला कदम है। इस अंतरराष्ट्रीय संवाद से भारत और जापान के बीच संबंध और भी मजबूत होंगे तथा निवेश, तकनीकी आदान-प्रदान और साझा विकास की नई संभावनाएं उत्पन्न होंगी – ऐसा विश्वास विनीत व्यास ने व्यक्त किया।
समाचार 538011591246479807
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list