डॉ कृष्ण कुमार द्विवेदी प्रेरणा राष्ट्रभाषा सम्मान से सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2025/09/blog-post_46.html?m=0
नागपुर/नई दिल्ली। हिंदी प्रचारिणी सभा प्रेरणा राष्ट्र भाषा राष्ट्रीय सम्मेलन हिंदी दिवस समारोह एवं अभिव्यक्ति सभा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यकम रखा गया था। प्रथम दिन दिनांक 13 सितंबर को करौल बाग नई दिल्ली में कार्यक्रम में धर्म प्रकाश वाचपेई, संगम त्रिपाठी और प्रदीप मिश्रा मंच पर उपस्थिति रहे। कवि डॉ कृष्ण कुमार द्विवेदी ने कविता पाठ किया। श्रोताओं की खूब वाह वाही मिली।
डॉ कृष्ण कुमार द्विवेदी को प्रेरणा राष्ट्रभाषा समान स्मृति चिन्ह, दुपट्टा प्रमाण पत्र के साथ कलम के स्मृति चिन्ह, माला द्वारा श्री संगम त्रिपाठी ने सम्मानित किया गया। 14 सितंबर को लाल किला के समक्ष कवि सम्मेलन का कार्यक्रम किया गया। जिसमें कई राज्यों के कवि सम्मेलन में भाग लिया। जिसका संचालन डॉ कृष्ण कुमार द्विवेदी ने किया।
इस अवसर पर हिंद चेतना पत्रिका के संपादक सलाहकार रामलखन गुप्ता, पत्रिका के संपादक विजय तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संस्था का मुख्य उद्देश्य हिंदी राजभाषा को राष्ट्र भाषा का दर्जा मिले। नगर के विजय तिवारी, डॉ बालकृष्ण महाजन ने प्रशंसा के साथ डॉ कृष्ण कुमार द्विवेदी को बहुत बहुत बधाई दी।