नवरात्री के उपलक्ष मे रक्तदान शिबीर का आयोजन
नागपुर। नवरात्री महोत्सव, एवं राष्ट्रीय कन्या दिवस के उपलक्ष मे रविवार 28 सितंबर को अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा दुर्गा उत्सव मंडल पंचवटी नगर के दुर्गा मंदिर मे भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ सफल हुआ। यह कार्यक्रम अस्तित्व फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष श्री एड प्रकाश हेडाऊ इनके मार्गदर्शन आयोजित किया गया, कार्यक्रम का संपूर्ण आयोजन अस्तित्व फॉउंडेशन के सदस्य एवं मंदिर समिति अध्यक्ष गणेश धकाते के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री राजेशजी संत, महिला मंडल सचिव श्रीमती शीलाताई कोहळे इनकी उपस्थिती मे संपन्न हुआ| रक्त संकलन शासकीय मेयो अस्पताल की ब्लड बँक द्वारा किया गया| शिबीर को सफल बनाने हेतू अस्तित्व फॉउंडेशन के सन्माननीय कार्यकर्ता गणेश हेडाऊ, संजय हेडाऊ, रोशन बारापात्रे, योगेश पिलंकर नितिन नंदनवार, महेश नारनवरे, अशोक गोखले, निकेश रॉय, हरिभाऊ डोंगरे, रविभाऊ इंगले, नितिन गोखले, प्रशांत धकाते, शुभम परदेशी, रोहित नंदनवार इन सभी ने विशेष सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन गणेश धकाते ने किया। अस्तित्व फॉउंडेशन द्वारा सभी रक्तदाते, ब्लड बँक टिम और कार्यकर्ताओका इस सामाजिक कार्य के लिये धन्यवाद दिया गया।