साहित्यिकी में लघुकथा सम्मेलन का सफल आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2025/09/blog-post_95.html
नागपुर। विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम साहित्यिकी में लघुकथा सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। प्रमुख अतिथि डॉ. कामिनी शुक्ला का स्वागत संयोजक आदेश जैन एवं हेमलता मिश्र मानवी ने अंगवस्त्र से किया। कार्यक्रम का संचालन सह संयोजिका हेमलता मिश्र ने किया। सम्मेलन का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ।
सम्मेलन में डॉ भोला सरवर, माधुरी राउलकर, देवयानी बनर्जी, आदेश जैन, लीलाधर सिन्हा, हेमलता मिश्र ने एक से बढ़कर एक विभिन्न विषयों पर लघुकथा प्रस्तुत की। प्रमुख अतिथि डॉ कामिनी शुक्ला ने सभी कथाकारो की कहानियों की समीक्षा की। कार्यक्रम में सुनील तिवारी, विजय तिवारी, अरविंद बेगड़े आदि ने उपस्थिति दर्ज कराई। डॉ. भोला सरवर ने सभी का आभार व्यक्त किया।