हिंदी महिला समिती द्वारा विजयादशमी का एक मनमोहक कार्यक्रम
https://www.zeromilepress.com/2025/10/blog-post_5.html
नागपुर। दशहरा विजयादशमी का एक खूबसूरत कार्यक्रम हाल ही में नागपुर की अग्रणी संस्था हिंदी महिला समिति ने उत्साह पूर्ण तनिष्क ज्वेलर्स के प्रांगण में नृत्यों, गीतों, गरबा के साथ के साथ कर खूब प्रशंसा प्राप्त की। साथ ही मृगांगिका नाम की ज्वेलरी की लांजिक पर अपना रिबन काट योगदान भी दिया।
संस्था अध्यक्ष रति चौबे, उपाध्यक्ष रेखा पांडे एवं कार्याध्यक्ष डां चित्रा तूर, ममता विश्वकर्मा, हेमलता मिश्र, उमा हरगन, राजौरिया, किरण हटवार, अर्चना चौरसिया, लक्ष्मी वर्मा आदि ने इस अवसर पर गीत व नृत्य मनमोहक रुप से प्रस्तुत किए तथा मां दुर्गा के विभिन्न रूपों मे अपने को ही प्रस्तुत कर वातावरण भक्ति- मय बना दिया, ऐसा लगा धरा पे देवियां उतर पडी।
इस सुंदर अवसर पे अध्यक्ष रति चौबे ने विजयादशमी व दशहरा में अंतर बताते कहा कि यह पर्व दो अलग महत्वों का दर्शाता है एक पक्ष मां दुर्गा के शौर्य तथा वीरता को दर्शाता है कि कैसे दुष्ट महिषासुर का वध कर मां दुर्गा महिषासुरमर्दीनी के नाम से विख्यात हुई और रावण का बघ कर श्रीराम ने विजय प्राप्त कर सीता को पुनः अपने साथ अयोध्या लाये।
यह पर्व अहंकार अन्याय का नाश कर विजय का प्रतीक है, रेखा पाण्डेय, ममता, उमा ने अपने विचार दिये,हेमलताजी ने काव्य प्रस्तुति दी। एफ.एम ललिता लहरिया, एफ.एम, जया ग्राम,व राखी मन्ना ने कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग दे सफल बना स्पांसर के साथ और रोचक ही बना दिया। कार्यक्रम को बडी खूबसूरती से आयोजित रेखा पांडे ने किया।

