Loading...

सप्तरंग महिला चेतना मंच ने की महिला सुरक्षा पर परिचर्चा


तोरण बनाओ और थाली सजाओ प्रतियोगिता का भी किया आयोजन

नागपुर।  विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम सप्तरंग महिला चेतना मंच के मासिक कार्यक्रम की श्रृंखला में महिला सुरक्षा पर परिचर्चा के साथ-साथ तोरण बनाओ और थाली सजाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हमारे मुख्य अतिथि एडवोकेट श्रीमती हर्षित वर्मा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। रश्मि मिश्रा ने मधुर आवाज से सरस्वती वंदना किया। डॉ. स्वर्णिम सिन्हा मंच संचालन किया।


महिला सुरक्षा शीर्षक के अंतर्गत महिलाओं द्वारा 'नारी' पर  स्वरचित कविता  का पाठ किया गया और मुख्य अतिथि हर्षित वर्मा द्वारा नारी सुरक्षा के लिए कौन-कौन से प्रवधान कानून द्वारा हमें संविधान से मिले हुए हैं उसकी  विस्तृत जानकारी हमें दीं। महिलाएं बहुत खुश हुई उन्हें पता ही नहीं था कि वृद्ध लोग भी इतने सुरक्षित हैं ।कविता पाठ सर्व श्रीमती इंदिरा किसलय,सुषमा भांगे ,शिवानी सिंह, हेमलता मिश्रा मानवी, रूबी दास, विशाखा खंडेलवाल, अमित शाह ,निर्मला पांडे, माया शर्मा, रेखा तिवारी, राम कुमारी और पूर्णिमा बनर्जी ने किया।


तोरण सजाओ प्रतियोगिता में भाग लेने वाली थी रश्मि मिश्रा(प्रथम रहीं)सुषमा शर्मा ( द्वितीय रहीं ) अर्चना चौरसिया, अलका पाटनकर और अवंती इंदुरकर। दीये की थाली सजाओ प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतियोगी रहीं आशा चौधरी, रेणु  मालवीय (प्रथम रहीं) अनिता गायकवाड (द्वितीय रहीं) नेहा राठी और ज्योति राठी। सप्तरंग सदन  में उपस्थित सर्व श्रीमती छवि चक्रवर्ती, नंदिनी सुदामाला, अनीता पुरोहित, अनीता गुप्ता आदि अन्य महिलाओं ने भी कार्यक्रम का आनंद उठाया। सप्तरंग सही सहसंयोजी का सुजाता दुबे ने सभी का आभार माना।

समाचार 1714487062350498671
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list