मातृ सेवा संघ में मासूम मन संग विजयिनी सखियों ने बिताएं आशीष पूर्ण पल
https://www.zeromilepress.com/2025/12/blog-post_20.html?m=0
नागपुर। विजयिनी 'एक दायित्व मानवता के हित में' संस्था के अंतर्गत, पाक्षिक कार्यक्रम की श्रृंखला में उपक्रम आशीष पल- 33 के अंतर्गत विजयिनी सखियों ने मातृ सेवा संघ की जरूरत अनुसार अनाज़ का सहयोग प्रदान किया तथा बच्चों के लिए पार्टी का आयोजन किया जिसमें फन,गेम, मस्ती, जलपान, उपहार से बच्चों को खुशियां प्रदान करने का प्रयास किया तथा सभी सखियों ने दो घंटे बच्चों संग समय व्यतीत किया।
इस कार्यक्रम की संयोजिका विजयिनी मीना यादव थी तथा सहयोग प्रदान किया विजयिनी पूनम हिंदुस्तानी, विजयिनी सुनीता अनेजा, विजयिनी इशिता चौधरी, विजयिनी ममता तिवारी, विजयिनी दीप्ति चाचरा, विजयिनी श्वेता गुप्ता, विजयिनी डॉ शुभांगी वाघ, विजयिनी रिंकू घोष, विजयिनी मंजू देवांगन, विजयिनी नीरज जैन, विजयिनी संगीता पांडे, विजयिनी रूबी दास, विजयिनी डॉ सुषमा नितनवरे। सहयोग प्रदान करने के लिए मातृ सेवा संघ के पदाधिकारियों का आभार माना।


