जापान हिंदी भूषण सम्मान से विभूषित किए गए डॉ राकेश छोकर
https://www.zeromilepress.com/2025/12/blog-post_85.html?m=0
हिंदी की गूंज नामक संस्था ने नई दिल्ली में प्रदान किया प्रतिष्ठित सम्मान
नागपुर/नई दिल्ली। हिंदी की गूंज नामक अंतरराष्ट्रीय संस्था के पांचवें वार्षिकोत्सव में हिंदी जगत की दिग्गज विभूतियों को सम्मानित किया गया। हिंदी की गूंज के तत्वाधान में नई दिल्ली स्थित गांधी दर्शन एवं स्मृति समिति के बी एन पांडेय हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश,सहारनपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय विभूति डॉ. राकेश छोकर को संस्था की ओर से जापान हिंदी भूषण सम्मान से विभूषित किया गया। उन्हें यह सम्मान उनके द्वारा हिंदी को लेकर किए गए महती कार्यों को मद्देनजर रखते हुए प्रदान किया गया है।
विदित हो कि डॉ. राकेश छोकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कइयों क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आए हैं। उन्होंने साहित्य के साथ ही पत्रकारिता जगत में भी अपनी सृजनयात्रा का लोहा मनवाया है। अभी तक वह राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई सौ की संख्या में प्रतिष्ठित सम्मान पा चुके हैं। कई विश्व रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर चुके हैं। उक्त सम्मान समारोह में विश्व भर से आए गणमान्य लोगों में संस्था की अध्यक्ष डॉ रमा शर्मा,संरक्षक इंद्रजीत शर्मा, श्वेता सिंह उमा (रूस), अनीता कपूर (अमेरिका), प्रसिद्ध कवि विनोद पांडेय, प्रसिद्ध साहित्यकार ओम सपरा,कवि सलिल जी, रघुवीर सिंह, सोमपाल सिंह पुंडीर आदि प्रमुख थे।