साहित्यिकी में लघुकथा सम्मेलन का सफल आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2025/12/blog-post_92.html?m=0
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम साहित्यिकी में लघुकथा सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ भोला सरवर ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रा आदेश जैन ने किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के विभिन्न उपक्रमों की जानकारी संयोजक द्वारा दी गई।
सम्मेलन की शुरुआत आदेश जैन ने 'वृद्धाश्रम' लघुकथा से की। तत्पश्चात रंजना श्रीवास्तव (रोक लो अपनी सोच को एक दिन के लिए), दीपक गुप्ता (रिश्ते और संबंध), राज चौधरी (समधन), गीता डोलस (सुख और दुख), माधुरी मिश्रा (सन्नाटा), सारिका विजयवर्गीय (बेटे का रिश्ता), अनीता आगरकर (रिश्तों का अहसास), मेघा अग्रवाल (विवेक में बुद्धी), हेमलता मिश्र मानवी (आशीष, बदलाव), अरुणा महिंद्रा (बीते हुए दिन) जैसे विभिन्न विषयों पर एक से बढ़कर लघुकथाएं सुनाई।

