Loading...

TNB जनमंच : चाय, चर्चा और चिंतन का 28 दिसंबर को नागपुर में आयोजन


नागपुर। TNB - द न्यू भारत की ओर से ‘TNB जनमंच : चाय, चर्चा और चिंतन’ कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 28 दिसंबर 2025, रविवार को सायं 4:30 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम टैमरिंड (Tamarind) हॉल, चिटनवीस सेंटर, सिविल लाइंस, नागपुर में संपन्न होगा।

इस अवसर पर मुख्य सूचना आयुक्त, महाराष्ट्र श्री राहुल भालचंद्र पांडे तथा वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट, किडनी ट्रांसप्लांट फिज़ीशियन एवं लेखक डॉ. शिवनारायण आचार्य विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में लोकतंत्र, पारदर्शिता, सूचना का अधिकार, जनस्वास्थ्य, सामाजिक उत्तरदायित्व और नागरिक सहभागिता जैसे समसामयिक विषयों पर सार्थक संवाद किया जाएगा।

TNB जनमंच का उद्देश्य समाज में स्वस्थ, तथ्यपरक और निष्पक्ष चर्चा की संस्कृति को बढ़ावा देना है, ताकि नागरिक जागरूक होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
TNB की ओर से नागरिकों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, पत्रकारों एवं जागरूक समाजजनों से इस कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की गई है।
समाचार 6658080296954868657
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list