भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन परिषद की ओर से भीमा कोरेगांव शौर्य दिन मनाया गया
https://www.zeromilepress.com/2026/01/blog-post_35.html
नागपुर। भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन परिषद की ओर से ऐतिहासिक भीमा कोरेगांव शौर्य दिन बड़े उत्साह और सम्मान के साथ संविधान चौक स्थित भारत रत्न, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा को माल्यार्पण कर मनाया गया। इस अवसर पर 1 जनवरी 1818 को भीमा कोरेगांव में पेशवाशाही के अत्याचारों के विरुद्ध में लढ़े गए युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को विनम्र अभिवादन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान परिषद संस्थापक अध्यक्ष राजेश रंगारी के दिशा निर्देशोंनुसार राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष अरविंद ढ़ेंगरे, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शौर्य स्तंभ को याद करते, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा को नमन करते हुए सामाजिक न्याय, समानता, और संविधान के मूल्यों पर चलने का संकल्प लिया। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा की, भीमा कोरेगांव का युद्ध अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है, जिसने शोषित - वंचित समाज को आत्मसम्मान और हक़ की लढाई की प्रेरणा दी।
भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन परिषद ने इस अवसर पर ये भी स्पष्ट किया कि जिस प्रकार हमारे पुर्वजों ने अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया, उसी प्रकार आज के समय में भ्रष्टाचार, अन्याय, और अनियमितताओं के विरुद्ध संघर्ष करना प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है। कार्यक्रम के अंत में सामाजिक समरसता, भाईचारा और संविधान की रक्षा हेतु सभी को एकजुट होकर कार्य करने की अपील की गई।
इस अवसर पर परिषद के शहर अध्यक्ष पुरोहित कांबले, प्रदर्शिला ताई घाटे, अनिकेत रंगारी,संजय पाटिल, सुशांत मून, राजेश यादव, नामदेव शंभरकर, किशोर चीवंडे, विजय शेंडे, भीमराव सहारे, बंडू मड़के, मनोज जेरेल, शैलेंद्र मेश्राम, बारई साहेब आदि पदाधिकारी, सदस्य, और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

