गडकरी ने आनंद यादव को किया सम्मानित
यादव ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
नागपुर। जाने माने सिकाई मार्शल आर्ट एथलीट डॉ. आनंद बाबूलाल यादव को नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने और गोल्ड मैडल जीतने पर सर्वत्र अभिनंदन सिलसिला जारी है। इस शानदार उपलब्धि के सम्मान में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बधाई देते हुए उपहार दिए। गडकरी ने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर देश और समाज का नाम रोशन किया है।
यह गर्व का क्षण है। यह उपलब्धि सिर्फ एक रिकार्ड नहीं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा है। मेहनत और आत्मविश्वास से हर सपना पूरा किया जा सकता है। यादव को प्रशंसा के प्रतीक भेंट कर, उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। डॉ. आनंद बाबूलाल यादव और आर्यन नारायण बोरकर , दोनों समर्पित सिकाई मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी ने शानदार उपलब्धि हासिल की है।
उन्होंने चेन्नई में आयोजित सबसे प्रदर्शन के ग्रीनिज रिकार्ड के अधिकारिक प्रयास में भाग लिया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देशभर से हजारों मार्शल खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। डॉ. आनंद बाबूलाल यादव ने अपनी सफलता का श्रेय सोनाई रामभरोसे यादव, मास्टर रविंद्र गायकी, अमित गुप्ता, रानी बाबूलाल यादव, अरविंद यादव, रामप्रकाश यादव, दिनेश राउत को दिया है।