Loading...

लेखिका व प्रकाशक रीमा दीवान चड्ढा की महत्वपूर्ण कृति 'सृजन के शिखर' की सराहना


विश्व पुस्तक मेला नई दिल्ली में नागपुर के सृजन बिंब प्रकाशन की 16 किताबें लोकार्पित

नागपुर/नई दिल्ली। विश्व पुस्तक मेला नई दिल्ली में लेखिका व प्रकाशक रीमा दीवान चड्ढा की महत्वपूर्ण कृति सृजन के शिखर के साथ ही 16 पुस्तकें लोकार्पित की गईं। आयोजन के प्रमुख अतिथि इंडिया टुडे के वरिष्ठ उप संपादक शिवकेश मिश्र तथा अध्यक्ष थे वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं साहित्यकार, कोशकार, शिक्षा निदेशालय दिल्ली सरकार के पूर्व उप शिक्षा निदेशक डाॅ. जगदीश व्योम, विशिष्ट अतिथियों में साहित्यकार कमलेश भट्ट कमल, सदीनामा के समूह संपादक, साहित्यकार जीतेन्द्र जीतांशु, वरिष्ठ साहित्यकार त्रिलोक सिंह ठकुराला तथा संपादक किस्सा कोताह पत्रिका अशोक असफल सम्मिलित हुये। 


नागपुर से राष्ट्र पत्रिका के संपादक कृष्ण नागपाल, लेखिका प्रभा ललित सिंह तथा सुधा विज उपस्थित थे। सदीनामा के सहयोग से उनके स्टाॅल पर लोकार्पण सम्पन्न हुआ। अन्य उपस्थित थे  मीनाक्षी सांगानेरिया, सह संपादक, सदीनामा, रेणुका अस्थाना,  सह संपादक, सदीनामा, वरिष्ठ व्यंग्यकार आचार्य राजेश कुमार, वरिष्ठ व्यंग्यकार रणविजय राव और उपासना दीक्षित शामिल हुये अन्य थे। आशा इलवाद्धी, रोहन और अनु माथुर भी प्रमुखता से शामिल हुये।


किताबें जो लोकार्पित हुईं : 1- राम नाम की लूट - राजेश नामदेव, 2- How will India surpass $30 trillion  Economy, - CA Shwetali Thakare, 3- अंतत: - नीलिमा करैया, 4 - NARMADE HAR, By @ Dr.Prakash Aacharya, 5 - सृजन के शिखर - रीमा दीवान चड्ढा, 6 - निवडक - इला कुमार का कविता-संग्रह, मराठी अनुवाद- मृणालिनी केलकर, 7 - चिंतन यात्रा - प्रियंका शक्ति ठाकुर, 8 - आखर के पाखी - सुधा राठौर, 9 - सुवासित समिधाएं - डाॅ.पूर्णिमा भारद्वाज, 10 - मुकम्मल बँटवारा न हुआ, सबसे बड़ा गुनाह- सतीश एलिया, 11 - सबसे कीमती फ्री है -डाॅ ज्योति गजभिये, 


12 - पुष्पांजलि - कुंवर इन्द्रजीत सिंह, 13 - Millets- Gayatri Vatsalya, 14 - इश्क बेनाम - अरुण असफल, 15 - बीजी - करमजीत कौर, 16 - टूटी टांग - डाॅ. आभा सिंह इसके अलावा पिछले साल लोकार्पित दो महत्वपूर्ण किताबें भी यहां रहीं जिनमें, अनुत्तरित- शगुफ्ता यास्मीन काज़ी भूख के जीन्स - वंदना सहाय भी स्टाॅल पर रखी गयी। नितीन उपाध्ये (दुबई) की पुस्तक- गाफ के साये में और मुलायम सिंह की पुस्तक आज का सुदामा भी चर्चित रहीं।
समाचार 3605189063609977237
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list