जयताला में पधारे जगद्गुरु श्रीराम भद्राचार्य
नागपुर। प्रज्ञा चक्षु तुलसी पीठाधीश्वर, पद्मविभूषण से अलंकृत जगद्गुरु श्रीराम भद्राचार्य महाराज का जयताला में आगमन हुआ। पायोनियर डैफोडिल सोसायटी में डॉ. मनोज पाण्डेय, हिन्दी विभागाध्यक्ष, नागपुर विश्वविद्यालय के आवास पर पधार कर महाराज जी ने लोगों को आशीर्वाद दिया।
भक्तों ने महाराज जी की पूजा - अर्चना की। उन्होंने कहा कि कर्तव्यनिष्ठ समाज की आवश्यकता है। मानव धर्म का पालन राष्ट्रीय कर्तव्य है।महाराज जी ने नगर में अपने भक्तों को श्रीराम कथा का रसपान कराया। स्वामी राम भद्राचार्य महाराज अपनी दिव्य प्रतिभा के नाते देश-विदेश में विशेष आकर्षण के केंद्र हैं।
उन्होंने अपनी ज्ञान ज्योति से भारतीय आध्यात्मिक, साहित्यिक चिंतन को प्रभावित किया है। श्रीराम जन्मभूमि का ऐतिहासिक निर्णय उनकी अगाध श्रद्धा और ज्ञान चेतना का परिचायक है। इस अवसर पर रामनारायण मिश्र, राजेश पाण्डेय, रमेश बिसेन, कमल शर्मा, प्रशांत देशपांडे, चंद्रकांत शिवणकर सहित अनेक मित्र परिवार उपस्थित थे।