Loading...

माँ दुर्गा देवस्थान, कान्हादेवी टेकाड़ी में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य महाप्रसाद का आयोजन


नागपुर/पारशिवनी। माँ दुर्गा देवस्थान, कान्हादेवी टेकड़ी, ता. पारशिवनी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर समिति की ओर से भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया गया। मंदिर की संस्थापिका सौ. रत्नप्रभा कृष्णराव डोनारकर (पाटील) के आशीर्वाद तथा देवस्थान के अध्यक्ष राजाराम रामचंद्र डोनारकर (पाटील) की प्रमुख उपस्थिति में यह धार्मिक कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।


इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर महाप्रसाद का लाभ लिया। प्रतिवर्ष नवरात्रोत्सव, घटस्थापना, महाशिवरात्रि आदि धार्मिक पर्वों के अवसर पर अध्यक्ष राजाराम डोनारकर के नेतृत्व में यहां महाप्रसाद एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। पिछले 25 वर्षों से यह परंपरा निरंतर जारी है।

प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे इस देवस्थान पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक दर्शन और भ्रमण हेतु आते हैं। इस कार्यक्रम में पारशिवनी पुलिस स्टेशन के पी.आई. थोरात साहब प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु राजाराम रामचंद्र डोनारकर (पाटील) (अध्यक्ष), सौ. रेखाबाई रामेश्वर दुनेदार (उपाध्यक्ष), राजेंद्र शंकरराव डर्डेमल (सचिव), भास्कर शालिक जंगले (सहसचिव), सुरेश रामजी वाघमारे (कोषाध्यक्ष), धनराज पांडुरंग राऊत, सूर्यभान तुकडो राऊत, दुर्गाप्रसाद हिरालाल चौरिवार, राधेश्याम गुलाबराव गंभोज, सौ. छाया मधुकर नेवारे, सौ. चंद्रकला सुखराम सहारे, अविनाश जागोजी ढोरे, अशोक माणिक डोनारकर, ईश्वर गिरधर मंडळी, सौ. महानंदा भारत नेवारे, सौ. साधना राजेंद्र डर्डेमल आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
समाचार 2486917730944558549
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list