तथागत बुद्ध विहार कराटे क्लब के खिलाड़ी चमके
https://www.zeromilepress.com/2026/02/blog-post_5.html
नागपुर। ब्लैक ईगल मार्शल आर्ट्स एकेडमी व वास्का शिको कई कराटे एसोसिएशन द्वारा विदर्भ लेवल इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन, सुगत बुद्ध विहार, बाबुलबन नागपुर में किया गया। जिसमे करीब १८७ खिलाड़ियों ने सहभाग लिया। जिसमे तथागत बुद्ध विहार, हिवरी नगर, नागपुर के कराटे खिलाड़ियों ने सहभाग लेकर पदक प्राप्त किया।
जिसमे नमामी गजभिए (२ स्वर्ण पदक) विदिशा भावते (१ स्वर्ण पदक, १ रजत पदक) सिद्धि गजभिए (रजत पदक) श्रावणी आडीकने (स्वर्ण व कास्य पदक) रेहान सिंह (स्वर्ण व रजत पदक) प्राप्त किए। सभी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व कराटे प्रशिक्षक सेंसाई किरण यादव तथा सेंसाई आंचल राऊत को दिया।
