Loading...

राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की कार्यकारिणी घोषित


सचदेवा अध्यक्ष, मेंहदीरत्ता महासचिव

नागपुर. अखिल भारतीय पंजाबी सामाजिक संस्थाओं की शीर्ष संस्था राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की नयी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। महासंघ के कुल 13 जोन हैं और लगभग 200 संस्थाओं का समावेश किया गया है। अंबाला के अधिवक्ता संदीप सचदेवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, अरुण मेंहदीरत्ता को महासचिव और राजीव मदान को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया है। 

मुख्य संरक्षकों में रायपुर के राजकुमार कक्कड़ व भोपाल के दीपक कपूर का समावेश है। इसी तरह अलवर के दीवानचंद सेतिया, हैदराबाद के सुरेश मेहरा एवं रांची के गुलशन अजमानी महासंघ के संरक्षक हैं। उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और सदस्यों के रूप में विभिन्न जोन के सदस्यों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। नागपुर के नरेंद्र सतीजा को राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक मनोनीत किया गया है।
समाचार 722347058769799805
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list