सरहद
https://www.zeromilepress.com/2026/02/blog-post_66.html
आज हिंदुस्तान की,
दीवार बन सीमा पर जो
रक्षा कर रहे गुलिस्तान की l
हो कैसी भी मुश्किले
हम नहीं डर जाएंगे,
अपने प्यारे देश के खातिर
जान न्योछावर कर जाएंगे l
मरमिटेंगे हम तब
बात हो जब देश के
आन बान और शान की,
बात हो रही सरहद से
आज हिंदुस्तान की l
परिवार अब देश हमारा
देशभक्ति अब अपना नारा,
चाहे मौसम हो अब कैसा
सरहद का मौसम है प्यारा l
रहे तिरंगा सबसे ऊंचा
दुनिया को पैगाम हमारा,
तीनों सेना का दमखम ऐसा
गूंज चहुओर इनके कमान की l
बात हो रही सरहद से
आज हिंदुस्तान की l
आंच आए जब देश पर
खून का कतरा कतरा बोलेगा,
बहन इससे ही तिलक करना
हर जवान अब बोलेगा l
सलाम करेंगे खुशी खुशी हम
बात हो जब जिंदगी के शाम की
बात हो रही सरहद से
आज हिंदुस्तान की ।
- विवेक असरानी
नागपुर, महाराष्ट्र
8554993441