Loading...

अपना समय, पढ़ाई और अपनी कला के प्रति समर्पित रखो : कैप्टन पूर्णिमा चुटे


उभरते सितारे मे 'सामाजिक दायित्व'

नागपुर। यहां आए हुए बच्चे बहुत ज्यादा डिसिप्लिन, टैलेंटेड और बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंट लग रहे हैं। अपने सामाजिक दायित्व में हमें हमारा काम खुद ही करना चाहिए। चॉकलेट खाकर रैपर कहां फेंकना है, स्कूल में तो सीखाते हैं, लेकिन, घर पर भी छोटी- छोटी बातें मम्मी नहीं करेगी। आपको अपनी आदतों में सुधार करके स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आना चाहिए। साथ में अभी एआई का जमाना है। आज सबके हाथ में मोबाइल है। मोबाइल देखो अच्छी बात है, इससे आप अपडेट होते हो। लेकिन, मोबाइल देखने का भी कुछ लिमिट होना चाहिए। आप मोबाइल, टीवी से दूर रहोगे तो भविष्य में बहुत खुश रहोगे। अभी मम्मी मना करती है तो बुरी लगती है। परंतु, बड़े होकर आपको समझ आएगी की मम्मी सही थी‌। अपना समय अपनी पढ़ाई और अपनी कला के प्रति समर्पित रखो। यह विचार कैप्टन पूर्णिमा चुटे ने बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच रखें।


विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का नवोदित प्रतिभाओं को समर्पित उपक्रम 'उभरते सितारे' का आयोजन हिंदी मोर भवन के उत्कर्ष हॉल में किया गया। कार्यक्रम का विषय 'सामाजिक दायित्व' पर आधारित शिक्षाप्रद, ज्ञानवर्धक और संगीतमय प्रस्तुतियों से भरा रहा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप मे एनसीसी के एक्स ग्लाइडर पायलट एवं हिस्लाप जूनियर कॉलेज की शिक्षिका कैप्टन पूर्णिमा चुटे जी उपस्थित थी। इनका सम्मान संयोजक युवराज चौधरी और सहसंयोजिका वैशाली मदारे ने स्वागत वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया। इस अवसर पर विशेष रूप से पद्मा इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका और मुख्याध्यापिका नीरजा प्रशांत शंभरकर तथा प्रोफेसर डॉ. शालिनी तेलरांधे प्रमुखता से उपस्थित थी।


तत्पश्चात, गीत संगीत से बच्चों की प्रस्तुतियां सराहनीय रही। जिसमें, कलाविश्व डांस एकेडमी से कथक नृत्य की प्रस्तुति में आरोही काले, मृणाल उरमाले, जानवी राउत, कनक इंगले, निर्मयी कुरुटकर, गीतिका सोनट्टके, नाविका आनंदानी, गार्गी देवगढे, स्वरा गंभीर, रूजल गजभिए, हरीरत्न डांस एकेडमी से जानवी बाढ़पात्रे, रानी खोबरागड़े, विशुद्धी सोनारकर, पदमा इंटरनेशनल स्कूल से अर्शिका कोसंवकर, अक्षता वानखेडे, अर्पित बागल ने शानदार नृत्य से सबका दिल जीत लिया। अधिश्री कुरूटकर, मृणाल तेलरांधे और नील धवने  ने कविता सुनाई। 

गार्गी गायकवाड, आरुषि राऊत, जिनिशा भोजवानी, नित्या देवगड़े, आदित मींज, भव्या अरोरा, अक्षता वानखेडे, अर्चिता लखोटे, राम बागल आदि ने शानदार गीतों की प्रस्तुति दी। मृणाल तेलरांधे ने सुंदर हारमोनियम वादन पेश किया।

बच्चों की प्रस्तुतियों को उनके अभिभावकों के साथ-साथ  दीप्ति काले, संदीप काले, चेतना सचिन राऊत, रजनी सोनट्टके, मीनाक्षी केसरवानी, स्वाति नवीन गजभिए, श्वेता कुरुटकर, विलास ईंगळे, आंचल देवगडे, नम्रता भोजवानी, स्वाति गायकवाड, गीता सुरेश मिंज, अश्विन अजय लखोटे, प्रीति अभिजीत बागल आदि ने बहुत सराहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीरजा प्रशांत शंभरकर ने सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन एवं, उपस्थित सभी दर्शकों, कलाकारों और बच्चों का आभार सहसंयोजिका वैशाली मदारे ने अपने शब्दों में व्यक्त किया ।
समाचार 4826401659280150090
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list