डिगडोह शहर में समस्याओं का अंबार स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण : पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग
https://www.zeromilepress.com/2026/02/blog-post_756.html?m=0
डिगडोह में राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
नागपुर/हिंगणा। डिगडोह शहर में समस्याओं का अंबार स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण निर्माण हुआ है। शहर में अनेक स्थानों पर सड़कें, नालियां जैसी प्राथमिक समस्याएं बड़े पैमाने पर हैं, तो वहीं शहर की जनसंख्या कई गुना बढ़ने के बावजूद शहर में जलापूर्ति योजना नहीं है। पानी के लिए शहर के नागरिकों को दर-दर भटकना पड़ता है।
यह संपूर्ण प्रकार इस शहर के और इस क्षेत्र के जो स्थानीय जनप्रतिनिधि हैं, उनकी राजनीतिक उदासीनता के कारण निर्माण हुआ है, ऐसा पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग ने डिगडोह शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन व भव्य पक्ष प्रवेश कार्यक्रम में बोलते हुए कहा।
इस अवसर पर हाल ही में हुए डिगडोह नगर परिषद के आम चुनाव में निर्वाचित हुए पार्टी के पार्षदों का सत्कार किया गया व पार्षद सुरेश कालबांडे के नेतृत्व में सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार पार्टी में प्रवेश किया।
मंच पर पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग के साथ कृषि उपज मंडी समिति के सभापति बबनराव आव्हले, पूर्व जिला परिषद सदस्य दिनेश बंग, पंचायत समिति के पूर्व उपसभापति उमेश सिंह ठाकुर, भैयालाल ठाकुर, प्रभाकर देशमुख, प्रमोद बंग, दिवाकर दलवी, बालासाहेब वाघमारे, बी. एन. सिंह, गुट नेता मनाली महेश ठाकुर, पार्षद खुमराज रहांगडाले, भारत मेश्राम, विद्या देवगडे, श्रीधर मसराम, सुरेश कालबांडे, डॉ. अमोली झोडापे, देवेंद्र सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य आकाश रंगारी, वानाडोंगरी नगर परिषद के गुट नेता अनुप डाखले, इंद्रायणी कालबांडे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर काशीनाथजी मापारी, विष्णुपंत बावनकर, किरपाडे पाटिल, बबनराव ठाकरे, राजुभाऊ नारनवरे, अभय रॉय, शरद बोरकर, राजुभाऊ नाईक, राजुभाऊ रोडे, रविंद्र व्यवहारे, सुनील बडे, विष्णु खराडे, डांगे साहब, आवारे साहब, गोरले साहब, विलास कानोडे, सुनील कानोडे, विकास वानखेडे, ताज हुसैन, सुनील नायडू, प्रशांत काले, सुरेश राजवाड़े, नकुल गोरले, पांडुरंग विधाते, संजय कडू, विवेकानंद सिंह, गंगाधर ठाकरे, बबनराव कालमेघ, दिलीप विश्वकर्मा, गोपाल कालबांडे, नामदेवराव लोंढे, शंकर यादव, मोरदवे साहब, अरुण खांडवे, रामचंद्र शेंडे, सुधाकर खांडवे, विशाल खुशाल पवने,
गणेश आरखाडे गुरुजी, विश्वनाथ नायर, ओंकार डांगे, रामधन आवारे, विनायक गोरले, मुन्ना बिसेन, सुरेश राजवाड़े, बालमुकुंद अनमारे, विजय नायर, गजानन मोहिते, विजय गोलात, प्रमोदराव रामटेके, श्रीकांत भराटे, विजय नायर, सुनील सिंह, अक्षय पांडे, गजानन पांडे, दिलीप बोरकर, आसिफ, प्रकाश चिमोटे, विनोद सिंह, महेश बोपचे, दीपक दुधारे, दिनेश ढोले, सुरेंद्र भारद्वाज, कैलाश जाधव, कुंदन भोयर, नत्थूजी कुंभरे, सुधीर भोयर, अशोक गार्डे, निखिलेश भोरे, सरिता मनोज वर्मा, प्रीति गवली, गीता राउत, प्रवीणा खडके,
कोकिला खुरद, पुष्पा खोबरगडे, सुनंदा लोखंडे, कंचन ठाकरे, पूनम यादव, प्रीति यादव, सुधा उपाध्याय, निलेश उपाध्याय, राजेश्वरी जैस्वार, मंजुषा कुलकर्णी, अनिता कालभूत, जया शंकरवार, आशा बोंडे, रूपाली खारोडे, वेदा यादव, दुर्गा सोनवणे, वर्षा ढोबरे, वनमाला देवगडे, शोभा हडवे, पदमा लडिकर, अनिता मांडवकर आदि ने राष्ट्रवादी कांग्रेस श्री शरदचंद्र पवार पार्टी में प्रवेश लिया।
