भव्य रोग निदान शिविर का आयोजन हुआ
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_28.html
1550 लोगों शिबीर का लाभ लिया
नागपुर। प्रभाग़ 26 की नगरसेविका सीमा ढोमने के नेतृत्व में तथा सर्व मानव सेवा संघ, काया केयर फिजियोथैरेपी, नेत्र जांच, दंत चिकित्सा, पैथोलॉजी सेंटर के सहयोग से स्व लीलादेवी प्यारेलाल कटारिया के स्मृति में भव्य रोग निदान शिविर का आयोजन हुआ इसमें आंखों की जांच, मोतियाबिंदु निशुल्क ऑपरेशन, फिजियोथैरेपी, दांतों की जांच, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं दवाइयो का निशुल्क वितरण किया गया।
साथ ही साईनाथ ब्लड बैंक के सौजन्य से ब्लड डोनेशन का शिविर संपन्न हुआ, विधायक कृष्णा खोपडे के 67 वे जन्मदिन के उपलक्ष में विश्व हिंदू परिषद की प्रेरणा से 67 युवाओं ने रक्तदान किया। इसके साथ ही दो दिनों तक आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, आधार कार्ड दुरुस्ती, राशन कार्ड, आदी का भी शिबीर हुआ जिसमें 1550 लोगों ने दो दिन में लाभ लिया।
इस अवसर पर प्रमुखता से विधायक कृष्ण खोपड़े, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ सुभाष कोटेचा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नंदनवन भाग संचालक अशोक भुजोने, विश्व हिंदू परिषद के नीलकंठ गुप्ता आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कृष्णा खोपड़े ने अपने वक्तव्य में कहा इस तरीके के शिविर लगाने से सर्वसाधारण जनता को बहुत फायदा होता है नगरसेविका सीमा ढ़ोमने ने अतिथियों का सत्कार कर नागरिकों का आभार प्रकट किया।
