आदर्श महिलाओं को कन्हेरे फाउंडेशन एवं सावित्री शक्तिपीठ करेंगे सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_47.html
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 7 मार्च को सम्मान समारोह
नागपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कन्हेरे फाउंडेशन, नागपुर तथा सावित्री शक्तिपीठ, नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, दिनांक 7 मार्च 2026 को आदर्श महिलाओं के सम्मानचिन्ह प्रदान समारोह का आयोजन किया गया है।
क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के प्रेरणादायी विचारों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का इस कार्यक्रम में सम्मान किया जाएगा। सामाजिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य, खेल एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में समाज के लिए विशेष योगदान देने वाली आदर्श महिलाओं को प्रमुख अतिथियों के हाथों सम्मानचिन्ह प्रदान कर गौरवित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम शनिवार, दिनांक 7 मार्च 2026 को दोपहर 3.30 बजे होटल टिबो इन A-1, होटल रेडिसन ब्ल्यू के पास, नरेंद्र नगर रेलवे ओवरब्रिज, नागपुर में आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सौ. प्रतिभाताई कन्हेरे करेंगी। प्रमुख अतिथियों के रूप में डॉ. संध्या पवार, शैल जैमिनी, डॉ. सुषमा देशमुख, श्रद्धा ढोमणे, विशाखा येवतकर, डॉ. दीप्ती अंधारे तथा शीतल नेरकर उपस्थित रहेंगी। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के मान्यवर, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहेंगी।