Loading...

जनहित के कार्य सर्वोपरि : प्रकाश तोतवानी


विभिन्न संस्थाओं ने जन्मदिन पर किया सम्मानित

नागपुर। पूर्व मनपा जलप्रदाय समिति के अध्यक्ष, सिंधी समाज के वरिष्ठ नेता प्रकाश तोतवानी का जन्मदिन पर विभिन्न संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, पंचायतों, भाजपा कार्यकर्ताओं, समाज बंधुओं ने उनका स्नेहिल सत्कार किया। 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कई सामाजिक धार्मिक संस्थाओं से जुड़े प्रकाश तोतवानी ने विभिन्न पदों पर रहते हुए समाजसेवा, आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लिए प्रगति व समाज मे व्याप्त समस्याओं के हल के लिए उल्लेखनीय कार्य किये है। उन्होंने नवरात्र महोत्सव में प्रति वर्ष देश के धार्मिक तीर्थ स्थलों की प्रतिकृतियों का यहाँ हूबहू निर्माण करवाकर श्रद्धालुओं को 'यात्रा' करवाकर धार्मिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। 

अपने सत्कार के उत्तर में सत्कारमूर्ति पूर्व पार्षद प्रकाश तोतवानी ने कहा कि जनहित, समाजहित के कार्यो के लिए सदैव प्रयासरत रहते है व आजीवन यह कार्य जारी रहेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का सामाजिक व जनहित के कार्यो को करने में सतत मार्गदर्शन व सहयोग मिलता है। 

इस अवसर पर बधाइयां देनेवालों का तांता  लगा रहा. पूर्व विधायक अनिल सोले, नगरसेवक माया हाडे, युवा क्रांति मंच के पंजू तोतवानी, पूर्व पार्षद संजय बोंडे, न्यू पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष परमानंद शंभुवानी, सिंध माता मंडल अध्यक्ष नारायण भोजवानी, ओमप्रकाश वरदानी, दिलीप आहूजा, मुरलीधर बुधरानी, ईश्वर भोसकर, राजू गंगवानी, सुरेंद्र भेंडे, दतात्रेय माटे, राजन रामचंदानी, महेश उपदेव, नंदलाल चेतवानी, बबला करमचंदानी, दिलीप चैनानी, हरीश आसुदानी, मनीष, आकाश, अजय कन्हैया, 

राहुल तोतवानी, आशीष वरदानी, रवि नासिकवार, जज हेमनानी, शंकर पंजवानी, मनपा के शेख, मोहन त्रिवेदी, घनश्याम शंभुवानी, घनश्याम चौधरी, दिलीप संतवानी सहित बड़ी संख्या में नेताओं, कार्यकताओं, सदस्यों, समाज बंधुओं ने शुभकामनाएं दी। मंगलवार शाम को खामला वाली माता, नर्मदेश्वर मंदिर परिसर में महाप्रसाद वितरित किया जाएगा व आराधना की जाएगी।
समाचार 3714410167730370700
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list