Loading...

श्रद्धा भाव से मनाया संत सहजराम साहिब का वर्सी उत्सव


संजय भगत ने भजनों से बांधा समा

नागपुर। संत हिरदाराम साहिब के परम शिष्य संत सहजराम साहिब का 33 वां वर्सी उत्सव का आयोजन श्रद्धा भाव के साथ किया गया।  दादी सुशिलादेवी संत सहजराम दरबार आहूजा नगर में दादी सुशिला देवी के सांनिध्य में  विविध धार्मिक कार्यक्रमों में नागपुर व अन्य शहरों से श्रद्धालु पधारे । दरबार के प्रबंधक सेवक सन्मुखदास सेतिया ने बताया कि इष्टदेव झूलेलाल के बहराणा साहिब की शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ निकाली गयी शोभायात्रा का आहूजा नगर में  विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। 

श्री कलगीधर सत्संग मंडल के संयोजक अधि. माधवदास ममतानी ने गुरबाणी पर सत्संग कीर्तन किया। सुशील भगत कटनी वाले ने तथा उल्हासनगर नगर के प्रसिद्ध संजय भगत का भजनों का सरस कार्यक्रम प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर समां बांध लिया।  

साईं वसणशाह दरबार के साईं कमल कुमार, स्वामी चांदूराम दरबार के  भाई तुलसीदास, भाई गरीबदास कल्याण, श्री हरिकिशन कानपुर, संत बहरुराम साहिब के पौत्र भाई पी. डी. केवलरामानी, स्वामी चांदूराम मुक्ति धाम के शामनदास तुलसवानी, राधाराम माखीजा, झूलेलाल मंदिर के महन्त मोहनलाल ठकुर, स्वामी धर्मदास दरबार के चुन्नीलाल चेलानी, स्वामी प्रेमप्रकाश आश्रम के  मनवानी, दरबारों के प्रमुख, समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों व श्रद्धालुओं की उपस्थिति में दादी सुशिला देवी ने मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु पल्लव सामूहिक प्रार्थना की। पल्लव के उपरांत आम लंगर का आयोजन किया गया। 

वर्सी उत्सव के सफलतार्थ सन्मुखदास सेतिया, राजू गिदवानी, प्रकाश नानकानी, मनोहर मोटसिंघानी, जय कल्याणी, नरेश आसूदानी, विष्णु गुरबक्षानी, हरीश शाहनी, मनोहर खुशालानी, राजकुमार ढोलवानी, हरीश खिलवनी, अमर मयानी, हीरालाल ढोलवानी, दिलीप बदलानी, पपन गिदवानी ने प्रयास किये। संत सहजराम दरबार व आहूजा नगर पंचायत, दादी सुशिलादेवी महिला मंडल ने अथक प्रयास किया।
समाचार 7697645644569751134
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list