शिव छत्रपती शिवाजी महाराज जयंती तिथि अनुसार मनाई गई
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_69.html
नागपुर। महान योद्धा एवं हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपती शिवाजी महाराज की जयंती तिथि अनुसार बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ साकेत नगरी, बेलतरोडी मे मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धापूर्वक महाराज की प्रतिमा पर भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन परिषद के संस्थापक अध्यक्ष राजेश रंगारी द्वारा माल्यार्पण कर अभिवादन किया गया तथा उनके आदर्शों को स्मरण किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन परिषद के शहर अध्यक्ष गजानन चकोले एवं शिव गणेश उत्सव मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने छत्रपती शिवाजी महाराज के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प मेहमान श्री श्याम चौधरी अपने भाषण मे लिया।
इस अवसर पर नरेंद्र मारघडे, उमेश डेकाटे, माया दांडगे, कडबे मॅडम ने उपस्थित सभी नागरिकों के लिए महाप्रसाद का वितरण भी किया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्र के मान्यवर, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे। सभी ने छत्रपती शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

