अहिल्याबाई होल्कर सम्मान से सरपंच अन्नपूर्णा सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_7.html?m=0
नागपुर। सावनेर तहसील के ग्राम वाकी मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है, वाकी गांव की सरपंच ने कडे संघर्ष बावजूद तीसरी बार हैट्रिक बनाते हुए सरपंच पद पर, विराजमान है, सरल सौम्य स्वभाव की धनी अन्नपूर्णा जी सच्ची लगन के साथ कार्य कर रही है, इसीलिए वह हैट्रिक बना पाई है। उनकी इस कार्य शैली से प्रभावित होकर उन्हें महिला दिवस के उपलक्ष में अहिल्याबाई होल्कर सम्मान से नवाजा जा रहा है।
नागपुर शहर की जानी-मानी उत्कर्ष बहुउद्देशीय संस्था की संस्थापक अध्यक्षा डॉ कविता परिहार ने, वाकी गांव में जाकर अन्नपूर्णा जी को उनके समर्पण और कर्मठ- निष्ठा पूर्वक कार्य प्रणाली की खुले दिल से सराहना की उनकी लोकप्रियता जन सेवा के प्रति समर्पण को दर्शाती है, वह समाज के लिए आदर्श महिला है, गांव की अन्य महिलाओं को भी अन्नपूर्णा जी से प्रेरणा लेना चाहिए भविष्य में यूं ही इनकी कामयाबियो का परचम लहराता रहे, संस्था की ओर से सभी सदस्यों नेभी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
