Loading...

गायत्री एज्युकेशन संस्था ने मनाया ‘विश्व महिला दिवस’ कार्यक्रम


नागपुर। गायत्री एज्युकेशन संस्था अंतर्गत नागपुरे विद्यालय में पाठशाला के प्रधानाचार्य सुरेश देशमुख के नेतृत्व में ‘विश्व महिला दिवस’ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कक्षा पाचवी से दसवी तक की छात्रायें और सभी माता पालक को बुलाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के कर-कमलों द्वारा महान स्त्री के रूप में सावित्रीबाई फुले, इंदिरा गांधी, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई होलकर इनके प्रतिमाओं को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। 

तत्पश्चात अतिथियों का शाल, श्रीफल, पौधा देकर सत्कार किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका का एवं पाठशाला की जेष्ठ शिक्षिका सौ. कांता बोरेले ने प्रास्ताविक प्रस्तुत किया। प्रास्ताविक में पाठशाला के उत्तरोत्तर प्रगति के बारे में एवं पाठशाला की विशेषताएं बताई।

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथी के रूप में प्रभाग ४ की आरोग्य सभापति एवं नगरसेविका सौ. मनिषा अतकरे उपस्थित थे। वह इसी पाठशाला की पूर्व विद्यार्थिनी है। उन्होने अपने भाषण में बच्चों और महिलाओं को जागृत किया और महिला दिन का महत्व समझाया। कार्यक्रम के अतिथी के रूप में शिप्रा दीक्षित कोच एवं कॉरपोरेट ट्रेनर ने अपने भाषण में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनकर स्वावलंबी जीवन कैसे जीना चाहिए यह बताया। प्रमुख अतिथी योगशिक्षिका कविता रेवतकर ने महिलाओं को संघटन के बारे में और महिलाओं और बच्चों को कैसे उडान लेना चाहिए, इसके बारे में अपने भाषण मे बताया।

कक्षा छठी, सातवीं एवं आठवीं की छात्राओं ने महिला दिन पर आधारित सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षा एवं पाठशाला की पर्यवेक्षिका सौ. सुनीता देशमुख ने अपने भाषण में महिला दिन की शुरुआत क्यों की गई, यह समझाकर बताया और महिलाओं के लिए एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रंजना निंबलवार एवं आभार प्रदर्शन सौ. अर्चना लेंडे ने किया।
समाचार 8388995955824264235
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list