वूमेंस कराटे कप स्पर्धा का आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_82.html?m=0
नागपुर। जागतिक महिला दिवस के उपलक्ष्य मे वूमेंस कराटे कप स्पर्धा का आयोजन, पूर्व नागपुर क्रीड़ा आघाड़ी समिति, व वास्का शीको कई कराटे इंटरनेशनल इंडिया, नागपुर तथा आष्टेडू मर्दानी अखाड़ा एशोसिएशन,नागपुर द्वारा महाराष्ट्र बाराई समाज भवन, वर्धमान नगर, नागपुर में किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थित कृष्णा खोपडे (विधायक पूर्व नागपुर) श्रीकांत आगलावे (प्रभाग 22, नगरसेवक), डॉ. संभाजी भोंसले, (क्रीड़ा संचालक, रा. तु. एम. नागपुर विद्यापीठ) डॉ. पियूष अंबुलकर, (मनपा क्रीड़ा अधिकारी), शिहान मीनानाथ भोखरे (महाराष्ट्र सचिव), हरीश चौबे (क्रीड़ा संयोजक), विनोद डाहारे, किरण यादव(आयोजक), नरेंद्र बिहार, सुनील ठाकरे, सुमित नगदवाने, लालसिंह यादव रीना चौबे मेम, उपस्थित रहे।
स्पर्धा में लगभग 184 खिलाड़ियों ने लगभग लिया। जिसमे काता, फाइट, सेल्फ डिफेंस, लाठी प्रकार में सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। स्पर्धा को यशस्वी बनाने के लिए राहुल यादव, प्रवीण नेवारे, वैभव ब्राम्हणकर, शुभम पड़ोले, साहिल पाटिल, काजल राऊत, शशांक विश्वकर्मा, आंचल राऊत, जयेश पाटिल, अनमोल भोयर, अर्पित जामगडे, प्रतीक बांडेपूचे, तेजस माटे, प्रयाग शेंडे ने अथक प्रयास किया।
