Loading...

झूलेलाल शोभायात्रा में विभिन्न पंचायतों का रहेगा सहयोग


कलगीधर दरबार की दो झांकी और दो सौ सेवाधारियों का रहेगा योगदान

नागपुर। आज झूलेलाल वेलफेयर सो. के सदस्यों ने महापौर नीता ठाकरे, उपमहापौर लीला हाथीबेड़, स्थायी समिति अध्यक्ष शिवानी दानी, सता पक्ष नेता बाल्या बोरकर को निमंत्रण देकर उन्हें झूलेलाल जयंती पर होनेवाले कार्यक्रमों की जानकारी देकर उन्हें आमंत्रित किया। पदाधिकारियों ने प्रशासन की ओर से धार्मिक आयोजन हेतु यथासंभव सहयोग देने हेतु आश्वस्त किया। सिंधी समाज के ईष्ट देवता वरुण अवतार झूलेलाल जी का 1076 वे जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने हेतु विभिन्न पंचायतों की सभा का आयोजन कलगीधर दरबार में अधिवक्ता माधवदास ममतानी, महंत ठकुर मोहनदास की मुख्य उपस्थिति में एव संस्था के अध्यक्ष रमेश जेसवानी की अध्यक्षता में किया गया। 


डॉ गुरमुख ममतानी, कवल आडवाणी, मनोहर खुशलानी, सतीश मिरानी, सुनील जग्यासी, राजूभाई माखीजा प्रमुखता से उपस्थित रहे। सभा में अधिवक्ता माधवदास ममतानी ने बतलाया कि कलगीधर दरबार से बाले मर्दाने के साथ और  रथ पर सवार झूलेलाल दो झांकी तथा दो सौ सेवाधारी के झूलेलाल भगवान का गुणगान करते नजर आयेंगे। चांदूराम दरबार के तुलसीदास खुशलानी के अनुसार जयराम रामरखियानी, सन्मुखदास सेतिया और पी डी केवलरामानी के नेतृत्व में सिंधी छेज नृत्य शहनाई के साथ नजर आयेंगे। इसके साथ जनता मंडल के कुंदन गिदवानी, ताराचंद तेजवानी, शोभराज दासवानी, सरदार वरयामसिंह, प्रकाश कल्याणी, सिंधी सोशल फोरम से पी टी दारा, अशोक माखीजानी, शंकर मनचंदानी अपनी सेवाए अपनी टीम के साथ देंगे। 

सभा में रमेश जेसवानी, कोडुमल धनराजानी, हरिराम नागपाल, दीपक देवसिंघानी, मेघराज मैनानी, मनोज मोरियानी, एन कुमार हरचंदानी, विजय रामानी, कवल आडवाणी, मनोहर खुशलानी, सतीश मिरानी, कन्हैलाल तलरेजा, राजूभाई माखीजा, नंदलाल हरदवानी, सुनील जगियासी, राम खुशलानी, संजय धनराजानी, सोनू मंघानी, प्रदीप जैसवानी, रवि हरदवानी, नंदू देवानी, बनानक आहुजा, कमलेश घनवानी, योगेश उत्तमचंदानी, जवाहर चुग, जय मोरियानी, सुंदर तारवानी, तुलसी हरियानी, श्याम गोपलानी, राजू विधानी, मधु विधानी, लालचंद उदासी, राजेश कारड़ा, राम राखियानी, कमल अडवाणी, सागर माखीजा ने झूलेलाल जयंती मनाने हेतु अपनी सहमति दर्शाई।
समाचार 2276282040522009270
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list