दीन- दुखी नर में नारायण को खोजें और उसकी करें सेवा : डॉ. राजू मिश्रा
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_23.html?m=0
पूर्णब्रह्म अभियान के उपक्रम में खापरखेड़ा वृद्धाश्रम में अन्नधान्य वितरण संपन्न
नागपुर। ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान द्वारा संचालित ‘पूर्णब्रह्म अभियान’ के अंतर्गत आज खापरखेड़ा स्थित संजीवन माला वृद्धाश्रम में अन्नधान्य एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। यह सामग्री दुर्गा नगर स्थित आदर्श ज्येष्ठ नागरिक मित्र मंडल के सौजन्य से प्राप्त हुई थी।
इस अवसर पर खापरखेड़ा स्थित संजीवन माला वृद्धाश्रम में आयोजित अन्नधान्य वितरण कार्यक्रम में ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान के सचिव डॉ. राजू मिश्रा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 'दीन- दुखी नर में नारायण को खोजें और उसकी सेवा करें, इससे आपको नारायण के चरणों में स्थान मिलेगा'।
मंडल के पदाधिकारी दामोदर पालांदूरकर एवं बापूजी पडोळे के हाथों अन्नधान्य आश्रम की संचालिका प्राजक्ता चक्रवर्ती तथा लक्ष्मीकांत बाबा को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर पूर्णब्रह्म अभियान समिति के सदस्य सुरेश उरकुडे, बृजेश खापेकर, अशोक कातुरे सहित आदर्श ज्येष्ठ नागरिक मित्र मंडल के सदस्य, सोनेगांव के वरिष्ठ नागरिक मंडल के पदाधिकारी तथा ‘एक विचार के हम’ संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे।

