डॉ बाबा साहेब आंबेडकर जयंती महोत्सव दुबे नगर में मनाई गई
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_89.html?m=0
नागपुर। भारतीय राज्य घटने के शिल्पकार विश्व रत्न डॉ बाबा साहेब आंबेडकर जयंती महोत्सव हुडकेश्वर रोड दुबे नगर ए, शहीद देवीदास घुबडे मार्ग मैदान पर मनाई गई। इस कार्यक्रम के महामंत्री भाजपा व नगरसेवक अजय बोढारे , श्रीमती प्रेमाताई निंबलकर नवप्रतिभा हाईस्कूल शिक्षिका, नर्सिंग बाघ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ श्वेतल कांबले, डॉ. कृष्णकुमार द्विवेदी कवि रंगकर्मी कु. ईश्वरी पांडे दृष्टिहीन स्विमिंग विजेता मंच पर उपस्थिति रहे। नगर सेवक अजय बोढारे का स्वागत प्रमोद सोमकुंवर ने अंगवस्त्र स्मृतिचिन्ह देकर किया। सभी अतिथियों का स्वागत प्रफुल्ल गायकवाड़ ने अंगवस्त्र और स्मृतिचिन्ह देकर किया।
सर्वप्रथम उषा गायकवाड ने अपने गीत के माध्यम से एकता का संदेश दिया। उनके गीत को श्रोताओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। नगर सेवक अजय वोढारे ने अपने वक्तव्य में डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को अपनाने की सीख दिया। संविधान में महिलाओं के लिए हिंदू नारी उत्थान और पतन पर किताब लिखी जिसमें बौद्ध धम्म में स्त्रियों को समानता का अधिकार प्राप्त है। डॉ प्रीती मानमोडे ने समाज के हित पर प्रकाश डाला। डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी ने कविता की प्रस्तुति दी।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में धनंजय गायकवाड़, विशाल राउत, तृप्ति सोमकुंवर, नयना गायकवाड़, जोशीला सोनडवरे, कोहाड, टेमेकर, खरे शेंडे, खापर्डे, सातरणकर, प्रतिभा बिंडकर, चंपा हेड़ाऊ , सोरते, बारस्कर, केचे सर, कृष्णा यादव यू ट्यूब हिन्द उजाला की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश निकम ने किया। आभार प्रदर्शन श्वेतल कांबले ने किया।
